भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , एक बेमेल प्रेम कहानी का ऐसा दर्दनाक अंत कि सुनकर हर कोई सन्न रह गया। अलीगढ़ के दिल्ली-कानपुर हाईवे पर खेरेश्वर चौराहे के पास दि रॉयल रेस्पाइट होटल में सोमवार को एक शिक्षक और 14 साल की छात्रा ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। रोरावर थाना क्षेत्र के ज्वालाजीपुरम निवासी 25 वर्षीय चंद्रभान, जो मथुरा से बीटेक पास थे, एक स्कूल में शिक्षक थे और सारसौल के संतनगर में कोचिंग भी चलाते थे। वहीं, 14 साल की किशोरी उसी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी और चंद्रभान से ट्यूशन भी पढ़ती थी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन परिवारों के विरोध के बावजूद यह रिश्ता चलता रहा। सोमवार सुबह करीब आठ बजे चंद्रभान छात्रा को लेकर होटल पहुंचा और कमरा नंबर 204 बुक किया। पुलिस जांच में सामने आया कि छात्रा ने फर्जी आधार कार्ड से खुद को बालिग दिखाकर कमरा लिया।
दिन में चंद्रभान ने अपने दिल्ली के दोस्त को वीडियो कॉल कर सुसाइड की बात बताई। दोस्तों ने तुरंत होटल प्रबंधन को सूचना दी। शाम छह बजे जब स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोला, तो दोनों के शव बिस्तर पर पड़े थे। पास में सल्फाज के दो पाउच भी मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
छात्रा का शव देखकर उसकी मां और रिश्तेदार बेसुध हो गए। चीख-पुकार के बीच पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चर्चा है कि चंद्रभान ने छात्रा की मां को भी कॉल कर जहर देने की बात कही थी, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। होटल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि नाबालिग को बिना सत्यापन के कमरा कैसे दे दिया गया।
रोरावर और लोधा थाना क्षेत्र के करीब 50 होटल अब पुलिस के रडार पर हैं, जहां फर्जी आधार कार्ड के जरिए नाबालिगों को कमरे दिए जाने की शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। गांव सदलपुर के एक युवक ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस को ऐसी गतिविधियों की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने होटल मालिक और स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े - भिलाई : शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की चोरी का खुलासा, राउरकेला से पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी.
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



