तुम्हारा बेटा है जिन्न का बच्चा कर देगा पुरे परिवार का खात्मा! तांत्रिक की बात सुन माँ ने 12 साल बाद पैदा हुए 2 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मां ने खुद की कोख से जन्मे मासूम को नहर में फेंक दिया, वो भी इसलिए क्योंकि उसे यकीन था कि वो जिन्न का बच्चा है। यह सनसनीखेज घटना फरीदाबाद के बीपीटीपी चौक की है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।

फरीदाबाद में मां ने बेटे को नहर में फेंका - अंधविश्वास के चलते दो साल के मासूम की मौत
रविवार रात 10 बजे हरियाणा के फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी एच ब्लॉक निवासी 38 वर्षीय मेघा ने अपने दो साल के बेटे को आगरा नहर में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी और तांत्रिक अंधविश्वास की गिरफ्त में आ गई थी।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

घटना के वक्त वहां मौजूद एक महिला चश्मदीद ने बताया कि वो अपनी बेटी को छोड़ने जा रही थी, तभी देखा कि मेघा अपने बच्चे को गोद में लेकर नहर के पास खड़ी थी। कुछ ही पलों में उसने बच्चे को पानी में धकेल दिया। यह नज़ारा देख उसकी रूह कांप गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। बीपीटीपी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी महिला मेघा को हिरासत में ले लिया।

गोताखोरों की मदद से बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, मेघा के पति कपिल लुकरा एक निजी कंपनी में काम करते हैं। महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्थिर थी और इलाज भी चल रहा था।

शुरुआत में महिला ने पुलिस को बताया कि बच्चा जिन्न का था, इसीलिए उसे नहर में फेंक दिया। हालांकि बाद में उसने इस बयान से पलट गई। पुलिस तांत्रिक एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन 

फिलहाल पुलिस ने मेघा के साथ एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।बताया जा रहा महिला को तांत्रिक ने कहा था यह सफ़ेद जिन्न का बच्चा है जो की तुम्हरा पूरा परिवार खतम कर देगा जिसके बाद महिला परेशान रहने लगी थी | महिला की 14 साल की एक बेटी है | 12 साल के बाद मासूम पैदा हुआ था |

🙏 ऐसी दिल दहला देने वाली घटनाएं हमारे समाज के अंधविश्वास की गहरी जड़ें उजागर करती हैं। अगर आप भी किसी मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति को जानें, तो उसे समय रहते मदद दिलाएं।


यह भी पढ़े वृद्धावस्था पेंशन योजना 2025 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करेंपूरी जानकारी हिंदी में

यह भी पढ़े - सरकारी योजनाएं जो बना सकती हैं आपको मालामाल! जानिए भारत सरकार की वो 10 स्कीमें जो बदल सकती हैं आपकी किस्मत

यह भी पढ़े अब मिनटों में चेक करें PF बैलेंस, EPFO ने किया तरीका और भी आसान..

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ऐसे बनवाएं ऑनलाइन | Apply CG Ration Card 2025 Step-by-Step

यह भी पढ़े - मंगेतर के सामने 18 साल की युवती से गैंगरेप, रात में खेत मिलने पहुंची थी युवती फिर 6 दरिंदों ने बनाया दरिंदगी का Video..

यह भी पढ़े रायपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कुचला 27 साल की युवती को, भेजा बाहर आया, हड्डियों के हुए टुकड़े -टुकड़े..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK