फर्जी आधार कार्ड पकड़ना अब बच्चों का खेल! आधार QR कोड स्कैन करते ही दिखेगी फोटो! असली-नकली पहचान होगी 3 सेकंड में – UIDAI का बड़ा अपडेट..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अब आधार कार्ड की असली-नकली पहचान करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। UIDAI ने आधार QR कोड में एक बड़ा और ज़रूरी बदलाव किया है, जिससे अब पहचान का झूठ टिक नहीं पाएगा।

UIDAI ने QR कोड सिस्टम को पहले से और ज्यादा सिक्योर बना दिया है।अब जैसे ही आप किसी आधार कार्ड का QR कोड स्कैन करेंगे, उस व्यक्ति की फोटो भी स्क्रीन पर नजर आएगी।यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो आए दिन फर्जी पहचान से परेशान रहते हैं।

पहले QR कोड में फोटो नहीं होती थी

अब तक जो फिजिकल या डाउनलोडेड आधार कार्ड होता था, उसमें मौजूद QR कोड में सिर्फ नाम, जन्मतिथि, पता और लिंग जैसी बेसिक जानकारी होती थी।ये जानकारी ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए काफी नहीं मानी जाती थी।

इसी को देखते हुए अब UIDAI ने QR कोड में फोटो को भी जोड़ दिया है, जो डिजिटल साइन के साथ सिक्योर होगा।यह नया फीचर असली और नकली आधार कार्ड की पहचान में अहम रोल निभाएगा।                          आधार कार्ड QR कोड स्कैन करने पर अब दिखेगी फोटो – UIDAI का नया फीचर                      बिना इंटरनेट ऐसे करें आधार वेरिफाई

अब आधार कार्ड को वेरीफाई करने के लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
बस UIDAI से अधिकृत कोई ऐप होना चाहिए जैसे:

  1. अपने फोन में mAadhaar या Aadhaar QR Scanner ऐप इंस्टॉल करें।

  2. ऐप खोलें और “Scan QR Code” पर टैप करें।

  3. कैमरे से कार्ड के QR कोड को स्कैन करें।

  4. स्कैन होते ही स्क्रीन पर उस व्यक्ति की सारी जानकारी – नाम, जन्मतिथि और फोटो दिख जाएगी।

  5. अब उस जानकारी को कार्ड पर छपी डिटेल्स से मिला सकते हैं।

🔹 यह सुविधा गांव से लेकर शहर तक हर जगह उपयोगी साबित होगी

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

क्या मिलेगा इस नए फीचर से फायदा?

• अब नकली आधार कार्ड की पहचान मिनटों में हो सकेगी।
• बिना इंटरनेट के भी ऑफलाइन वेरीफिकेशन मुमकिन होगा।
• होटल, ऑफिस, किराये पर मकान या सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी।
• आम लोगों को अपना आधार कार्ड दिखाने में अब और ज्यादा सुरक्षा और भरोसा महसूस होगा।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK