भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ना हॉस्पिटल, ना सुविधा… लेकिन एक फौजी ने इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल पेश कर दी।
झांसी रेलवे स्टेशन पर 5 जुलाई 2025 को एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई और वो प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़ी। न कोई डॉक्टर, न कोई अस्पताल, लेकिन किस्मत से वहां मौजूद थे भारतीय सेना के डॉक्टर मेजर रोहित, जो उस वक्त छुट्टी पर अपने घर हैदराबाद जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 31 वर्षीय मेजर रोहित प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतज़ार कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि महिला कराहते हुए ज़मीन पर गिर गई है। उन्होंने बिना एक पल गंवाए हालात को समझा और वहीं पर इमरजेंसी डिलीवरी की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
ना ऑपरेशन थिएटर, ना मेडिकल टूल्स...
जो कुछ किया गया, वो हिम्मत और तजुर्बे का कमाल था। मेजर रोहित ने अपनी जेब में रखी पॉकेट नाइफ और एक हेयर क्लिप की मदद से नवजात की नाल काटी। उन्होंने कहा, “हर सेकंड कीमती था, कोई और विकल्प नहीं था।” रेलवे की महिला स्टाफ ने तुरंत कपड़े टांगकर एक अस्थायी पर्दा बनाया ताकि महिला को थोड़ी निजता मिल सके।
डिलीवरी के तुरंत बाद कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ।
रेलवे प्रशासन ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और मां-बच्ची को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जैसे ही पोस्ट आई, बधाइयों और सलाम का सैलाब उमड़ पड़ा। किसी ने कहा – “फौजी हर मोर्चे पर तैयार रहता है”, तो कोई बोला – “ये इंसान नहीं, फरिश्ता है। ऐसे सैनिकों की वजह से ही देश सुरक्षित और ज़िंदा है।"
👉 अगर आपको भी लगता है कि ये कहानी लोगों तक पहुँचना चाहिए, तो इसे ज़रूर शेयर करें। जुड़ें हमारे साथ – जहां हर आम खबर भी खास बनती है।
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
यह भी पढ़े -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें
यह भी पढ़े - बारिश के मौसम में सांस फूलने लगी है? इन वजहों से हो सकती है गंभीर परेशानी, तुरंत बरतें ये सावधानियां.
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK


