सड़क पर फेंक दी गई ममता की मूरत: अपनों ने रात में 80 साल की कैंसर पीड़ित मां को सड़क पर तड़पने को छोड़ दिया, सुबह उसकी सांसें थम गईं, अब परिवार को ढूंढ रही है पुलिस.

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रिश्तों को शर्मसार करती दिल दहला देने वाली घटना, अयोध्या में बुजुर्ग महिला को सड़क पर मरने के लिए छोड़ गए अपने

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 80 साल की एक बुजुर्ग महिला को उनके ही परिजन बुधवार देर रात ई-रिक्शा से लाकर सड़क किनारे फेंक गए।

घटना दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के पास की बताई जा रही है। बुजुर्ग महिला की हालत पहले से गंभीर थी और गर्दन में गहरी चोटें थीं। आशंका जताई जा रही है कि महिला कैंसर से पीड़ित थी।

बुधवार रात 2 बजे का है वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

एक वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात करीब 2 बजे एक युवक और दो महिलाएं ई-रिक्शा में बुजुर्ग महिला को लाते हैं और सड़क किनारे उतारकर कंबल डाल देते हैं। इसके बाद तीनों वहां से चुपचाप चले जाते हैं।                           

                                  अयोध्या में बुजुर्ग महिला को सड़क पर फेंकते दिखे लोग - वायरल वीडियो की तस्वीर

पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नहीं बच पाई जान
जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुई बेरहमी, पहचान में आ रही मुश्किल
अयोध्या के एएसपी (नगर) सी. पी. त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली गई है, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। हालांकि अंधेरा होने की वजह से वीडियो में चेहरों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस की सख्ती जारी
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी की मदद से दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की अमानवीय हरकत करने वालों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK