बालोद में डर ने ली जान? 'पुलिस आई' इतना सुनते ही नदी में कूद गए ताश खेल रहे 3 युवक! दो निकले बाहर, तीसरा अब तक गायब..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तीन युवक नदी में कूदे, एक लापता — बालोद में मची हलचल

छत्तीसगढ़ के बालोद ज़िले में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को देख तीन युवक तांदुला नदी में कूद गए। इनमें से दो तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन तीसरे युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जुआ खेलते समय दबिश, नदी में लगाई छलांग

यह घटना गुंडरदेही के महावीर मुक्तिधाम के पास की है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक तांदुला नदी किनारे ताश खेल रहे थे। इसी बीच जुए की सूचना पर गुंडरदेही पुलिस सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही तीन युवक घबरा गए और नदी में छलांग लगा दी। दो युवक तैरकर बाहर आ गए, लेकिन दुर्गेश सोनकर (30) नदी में डूब गया।                      

                                  बालोद तांदुला नदी में युवक लापता, SDRF की तलाश जारी - Gundardehi News

रातभर चला सर्च ऑपरेशन, लापता की तलाश जारी
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF और गोताखोरों की टीम बालोद से मौके पर पहुंची। रातभर और शुक्रवार सुबह तक नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की गई, लेकिन अभी तक दुर्गेश का कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप
लापता युवक के परिजनों का कहना है कि दुर्गेश सिर्फ घूमने गया था, वह जुआ नहीं खेल रहा था। उनका आरोप है कि मौके पर 8 से 10 पुलिसकर्मी डंडे लेकर पहुंचे और युवकों को दौड़ाया। डर के कारण दुर्गेश नदी में कूद गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

डर के कारण दुर्गेश नदी में कूद गया। परिजनों का यह भी कहना है कि पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

खेत मालिक की शिकायत के बाद पहुंची थी पुलिस
गुंडरदेही थाना प्रभारी मनीष सेंडे के मुताबिक, खेत मालिक ने सूचना दी थी कि उसके खेत के पास कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर टीआई मौके पर पहुंचे और युवकों को आगाह किया कि पुलिस आने वाली है। इसी डर से युवक भागने लगे।

टीआई ने सभी आरोपों को खारिज किया
टीआई मनीष सेंडे ने बताया कि जब पुलिस पहुंची, तब तक युवक फरार हो चुके थे और कोई भी डूबता नहीं दिखा। बाद में सूचना मिली कि एक युवक नदी में डूब गया है। इसके बाद SDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जो अभी भी जारी है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK