भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस में सवार थे यात्री, लेकिन अंदर छिपा था 30 लाख का नशे का जाल
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देर रात एक यात्री बस से करीब 92 किलो गांजा जब्त किया गया है। मामले में ओडिशा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
रात 11:30 बजे वाड्रफनगर में रोकी गई थी बस
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर से वाराणसी जा रही महिंद्रा कंपनी की बस (UP 17 AT 3835) को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाड्रफनगर में रोका। बस में कुछ संदिग्ध यात्रियों के गांजे की तस्करी की सूचना थी।
पुलिस ने यात्रियों का लगेज खंगाला, 12 बैगों में मिला गांजा
SDOP पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने जब बस की तलाशी ली, तो 12 बैग मिले जिनमें गांजा भरा था। बैगों को तौला गया तो कुल वजन 92 किलो निकला, जिसकी बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।

ओडिशा के चार युवक गांजे के साथ पकड़े गए
पकड़े गए चारों युवक ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनकी पहचान राज मुंडा (23), सोनू बरूवा (25), विक्रम भेंगरा (23) और विजय सेंदेरिया (23) के रूप में हुई है। ये लोग गांजा लेकर अंबिकापुर पहुंचे थे और वहां से बस से वाराणसी जा रहे थे।
बस चालक और कंडक्टर भी घेरे में, बस को रोका गया
पुलिस को बस चालक और परिचालक की भूमिका पर भी संदेह है, जिस कारण पूरी बस को भी जब्त कर लिया गया है।
🔹 "यात्रियों को इस कार्यवाही के चलते खासी परेशानी उठानी पड़ी।"
कुछ यात्रियों को अपने साधनों से आगे रवाना होना पड़ा, जबकि कुछ को दूसरी बसों से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
आरोपियों को जेल भेजा गया, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 बी और सी के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.



