छग में दूसरी शादी का खौफनाक अंजाम: 50 साल के पति ने की थी 22 साल की युवती से शादी, 1 करोड़ की डिमांड पूरी न होने पर पहली पत्नी ने करंट लगाकर मार डाला..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दूसरी शादी की कीमत मौत से चुकानी पड़ी। बलरामपुर के अधौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को करंट लगाकर बेरहमी से मार डाला। 29 जुलाई की रात को उसने पहले पति को घर बुलाया, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर तार से करंट दिया। तड़पते हुए पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक मनोज गुप्ता (50) ने 27 साल पुराना रिश्ता तोड़कर एक पंडो युवती से दूसरी शादी की थी। पत्नी इस बात से बुरी तरह नाराज थी और 1 करोड़ रुपये की मांग कर रही थी।मृतक की दो बेटियों का विवाह हो चुका है और एक बेटा भी है|                        

                                  बलरामपुर मर्डर केस - दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने करंट से की हत्या

स्थानीय लोगों के अनुसार, मनोज की लाश अर्धनग्न हालत में पाई गई। घटना को हादसा बताकर छिपाने की कोशिश भी की गई। जैसे ही पुलिस पहुंची, आरोपी पत्नी बेहोश होने का नाटक करने लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

🔹 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे
मनोज गुप्ता एक समय में खेती-किसानी और कृषि उत्पादों के व्यापारी थे। उन्होंने पूरी संपत्ति, दुकानें और गाड़ियां पहली पत्नी के नाम कर दी थीं, ताकि शांति बनी रहे। लेकिन फिर भी पहली पत्नी और बच्चों ने 1 करोड़ की डिमांड करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

पंडो युवती (22 वर्ष ) उसी गाँव की थी और उनके घर रहकर पढ़ाई कर रही थी इसी बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुए और 2 साल पहले 2023 में दोनों ने शादी की थी। वह युवती अब सरकारी टीचर है और मनोज उसी के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस के अनुसार, वारदात रात करीब 1 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है और वो सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बलरामपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र साहू ने बताया कि शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और प्रथम दृष्टया करंट से मौत की पुष्टि हुई है। जांच जारी है कि इस हत्या में और कौन-कौन शामिल था।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK