विज्ञापन

बस्तर के परिचित परिवार की युवती को गवाही के बहाने ले जाकर आंध्र-हरियाणा में मारपीट और रेप, लॉज से भागकर युवती ने बचाई जान,आरोपी जेल में..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर की बेटी पर टूटी आफत, गवाही के बहाने ले जाकर रेप

छग,दंतेवाड़ा जिले की एक 18 साल की मासूम युवती की जिंदगी तब उजड़ गई, जब उसकी पहचान के एक युवक ने गवाही के बहाने उसे आंध्र प्रदेश और फिर हरियाणा ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है।

कैसे शुरू हुई यह हैवानियत 

नेपाल के विराट नगर का रहने वाला दिनेश राजपूत (27) कुछ समय पहले आंध्र प्रदेश में मजदूरी करता था। फिर वह बीजापुर जिले के भैरमगढ़ आ गया। यहां उसकी दंतेवाड़ा के एक गांव के परिवार से जान-पहचान हो गई। इस परिवार की 18 साल की लड़की को उसने अपने विश्वास में ले लिया। उसने लड़की से कहा कि आंध्र प्रदेश के वारंगल में उसके केस में एक लड़की की गवाही चाहिए और गवाही देकर दोनों लौट आएंगे। भोली-भाली लड़की उसकी बातों में आ गई और 12 जुलाई 2025 को उसके साथ चली गई।                        

                               बस्तर की युवती से आंध्र और हरियाणा में रेप, नेपाल के आरोपी को दंतेवाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी।  

लॉज में हुई क्रूरता

दिनेश लड़की को वारंगल ले गया और बस स्टैंड के पास एक लॉज में ठहराया। यहीं उसने पहली बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे दिल्ली ले गया और फिर हरियाणा के पानीपत पहुंचा। पानीपत में रेलवे स्टेशन के पास एक लॉज में उसने फिर लड़की के साथ जबरदस्ती की। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसने गुस्से में आकर उसे बेरहमी से पीटा और उसके गालों पर थप्पड़ मारे। इसके बाद भी उसने बार-बार लड़की के साथ रेप किया।

लड़की की हिम्मत और पुलिस की कार्रवाई 12वीं पास यह युवती किसी तरह पानीपत में लॉज से बाहर निकली और उसने एक अनजान व्यक्ति के फोन से अपने चाचा को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद वह पानीपत पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

इससे पहले 16 जुलाई को लड़की के परिजनों ने गीदम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी। SP गौरव राय के निर्देश पर गीदम पुलिस की एक टीम पानीपत भेजी गई, जिसने लड़की को बरामद किया और आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी जेल भेजा गया दंतेवाड़ा लाए गए आरोपी को गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने लड़की के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर जेल भेज दिया। इलाके के लोगों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK