भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बेटी की जान बचाई, तो डॉक्टर को मान लिया भोलेनाथ!
बागपत जिले के बड़ौत से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक कांवड़िए ने सिर्फ शिवभक्ति नहीं, बल्कि कृतज्ञता का भी अद्भुत उदाहरण पेश किया है।
हरिद्वार से 31 लीटर गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए विशाल भारद्वाज ने यह कांवड़ किसी मंदिर के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी की जान बचाने वाले डॉक्टर के लिए उठाई है। यह कोई आम कांवड़ नहीं है, इसमें श्रद्धा, आभार और इंसानियत की गहराई छुपी है।
विशाल की बेटी समय से पहले यानी प्रीमैच्योर पैदा हुई थी। हालत नाजुक थी और ज़िंदगी दांव पर लगी थी। ऐसे में बड़ौत के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिनव तोमर ने बेटी को अपनी निगरानी में रखा और डेढ़ महीने की लगातार देखभाल के बाद उसे ठीक कर दिया।
विशाल ने कहा – “मैंने साक्षात भोलेनाथ को डॉक्टर के रूप में देखा है।विशाल ने अपने कांवड़ पर डॉक्टर का फोटो भी लगाया है। उसका कहना है कि पहले वह इस गंगाजल को भोलेनाथ पर अर्पित करेगा, फिर डॉक्टर के क्लीनिक जाकर उनके चरणों में भी यह जल अर्पित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
विशाल ने अगली बार 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ लाने का संकल्प भी लिया है। यह कहानी सिर्फ डॉक्टर की प्रतिष्ठा नहीं बढ़ाती, बल्कि शिवभक्ति और मानवता का सुंदर संगम बन गई है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK




