भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : क्लर्क ने कोर्ट रूम में लगाई फांसी!
दुर्ग के पुरानी भिलाई कोर्ट परिसर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर क्लर्क सोमनाथ ठाकुर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना ने पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा दिया और वहां मौजूद लोग सदमे में हैं।
घटना का खुलासा तब हुआ, जब कुछ लोग कोर्ट रूम में पहुंचे और सोमनाथ को फंदे से लटका हुआ देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। भिलाई-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग कोर्ट परिसर पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि सोमनाथ आर्थिक तंगी और कर्ज की समस्या से जूझ रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है। इस घटना ने कोर्ट के स्टाफ और स्थानीय लोगों में दहशत और दुख की लहर पैदा कर दी है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



