भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई (दुर्ग) में सेक्टर‑5 इलाके को देर रात दहला देने वाली वारदात हुई — हिस्ट्रीशीटर का जीजा तलवार लेकर आया और BSP कर्मचारी पर हमला कर दिया!
रात करीब 10:15 बजे सेक्टर‑5 मार्केट में स्थित पान की दुकान के पास यह दर्दनाक घटना हुई।बीएसपी कर्मचारी चंद्रकांत वर्मा (35) सामान लेने गए थे, लेकिन दुकान बंद होने पर दुकान के बाहर वही रहे।
गाली-गलौज से शुरू हुई वारदात
दो नशे में धुत युवक वहां आए और चंद्रकांत से गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने मना किया, तो एक आरोपी ने सिल्वर रंग की तलवार निकाल ली।
🔸 एक ने चंद्रकांत के हथेलियों पर वार किया,
🔸 दूसरा पीछे से सिर पर घातक हमला कर दिया।
खून में लथपथ चंद्रकांत अपनी जान बचाते हुए भागकर सेक्टर‑9 अस्पताल पहुंचे। पुलिस और मित्र सौरभ शुक्ला को फ़ोन किया, जिन्होंने तुरंत सहायता की। फिलहाल चंद्रकांत की हालत स्थिर बताई जा रही है।
आरोपी: हिस्ट्रीशीटर ‘लकी जॉर्ज’ के नज़दीकी
पुलिस जांच में पता चला कि हमलावर लकी जॉर्ज और यशवंत नायडू हैं।
लकी, भिलाई-दुर्ग क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अमित जोश का जीजा था, जिसे पिछली बार पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
पुलिस कार्रवाई: निकाला जुलूस
सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को फौरन गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड लिया।पुलिस ने घटना के अगले दिन सीन रिक्रिएशन के लिए आरोपी जुलूस के रूप में प्रदर्शन किया।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK




