दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी से संसद तक बवाल: राहुल‑प्रियंका का BJP‑RSS पर हमला, बोले– ये भीड़तंत्र और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न है..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग से दो ननों की गिरफ्तारी पर संसद में हंगामा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से गिरफ्तार हुई दो केरल निवासी कैथोलिक नन—सिस्टर वंदना और सिस्टर प्रीति—के खिलाफ दिल्ली में संसद के बाहर बड़े विरोध प्रदर्शन हुए। विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि यह भाजपा‑RSS की संगठित भीड़तंत्र की मिसाल है।

अरREST के पीछे आरोप
नन पर धर्मांतरण और मानव तस्करी का आरोप लगाया गया था। इस गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को केरल से आए विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध मार्च निकाला।

राहुल गांधी का ट्वीट

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा– “छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों को उनकी आस्था के कारण निशाना बनाया गया। यह न्याय नहीं, यह BJP‑RSS का भीड़तंत्र है। यह सिस्टेमैटिक उत्पीड़न है।                           

                                  छत्तीसगढ़ दुर्ग नन गिरफ्तारी मामला – संसद में विपक्षी प्रदर्शन

परिजन बोले: बेटी को हमने भेजा था
दुर्ग रेलवे स्टेशन से बरामद की गई युवती की मां ने बताया, “हमने अपनी बेटी को नौकरी के लिए भेजा था, पैर पर खड़ा करने के लिए।”जबकि युवती के जीजा ने कहा कि “मैंने पूछा था, भरोसा करके ऐसे मत भेजो, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।”

केसी वेणुगोपाल की टिप्पणी
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि नन कानूनी तरीके से तीन युवतियों को नौकरी के लिए ले जा रही थीं, जबकि सरकार और बजरंग दल ने तस्करी का झूठा आरोप लगाया। उन्होंने कहा—“हमारे पास अनुमति थी पर पुलिस उनकी नहीं सुनी।”

प्रियंका गांधी का ट्वीट
प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा—“दो ननों को बिना कानूनी आधार के हिरासत में लिया गया। यह अल्पसंख्यकों पर हमला है, सिस्टेमैटिक बदनाम करना है।” उन्होंने न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता बोले
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की कार्रवाई सार्वजनिक होनी चाहिए और इसे राजनीतिक एजेंडा नहीं बनाना चाहिए।

बीजेपी का रुख
रायपुर दक्षिण से बीजेपी के सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेस धर्मांतरण समर्थक है, कांग्रेस शासन में धर्मांतरण हुआ और उसे संरक्षण मिला है। उन्होंने चेतावनी दी धार्मिक आस्था बिगाड़ने वालों को जेल होगी।

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तारी का पूरा सच
25 जुलाई को दो नन और एक युवक तीन आदिवासी युवतियों को आगरा ले जाने के आरोप में दुर्ग रेलवे स्टेशन पर थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर हंगामा किया। आरोप था कि युवतियों को झांसा देकर ले जाया जा रहा है। GRP ने सभी को गिरफ्तार किया और तस्करी‑धर्मांतरण की जांच शुरू की।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK