भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में गांजा तस्करी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 24 जुलाई 2025 को छावनी पुलिस ने दो युवकों को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा। दोनों आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे, C-Mart के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े थे।
👮 पुलिस को मुखबिर से मिली थी पुख्ता जानकारी
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। मौके से दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मो. कैफ अब्बासी (23 वर्ष, मेरठ) और उस्मान कुरैशी (22 वर्ष, बागपत) बताए।

21 किलो से ज्यादा गांजा और नगद रकम जब्त
छावनी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21.393 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,12,000 बताई जा रही है। गांजा चार खाकी रंग के पैकेटों में, सेलोटेप से लपेटकर रखा गया था। इसके अलावा ₹1,000 की नगदी रकम भी बरामद की गई है, जो गांजे की बिक्री से कमाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
⚖️ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) और 27(क) के तहत अपराध क्रमांक 391/25 दर्ज किया गया है। छावनी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



