भिलाई में शराब के नशे में गाली देने से मना किया तो गर्भवती महिला से की मारपीट, गर्भ में ही शिशु की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🔻 भिलाई में दिल दहला देने वाली घटना, गर्भवती महिला से मारपीट में गर्भस्थ शिशु की मौत

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक गर्भवती महिला से बेरहमी से मारपीट की गई, जिसकी वजह से उसके गर्भ में पल रहे दो माह के शिशु की मौत हो गई।
👉 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अफरा-तफरी मच गई।

भिलाई में गर्भवती महिला से मारपीट, शिशु की गर्भ में मौत – आरोपी गिरफ्तार

🔻 शराब के नशे में गाली-गलौज, फिर मारपीट
प्रार्थिया असरफी देवी, निवासी बम्लेश्वरी मंदिर के पास राजीव नगर, जामुल थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोसी अमरजीत, समरजीत, आकाश और विकास शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने प्रार्थिया, सोनमती और अन्य लोगों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन


🔻 गर्भवती महिला को पेट में मारी लात
जांच में सामने आया कि पीड़िता सोनमती दो माह की गर्भवती थी और आरोपियों द्वारा उसके पेट में लात मारने से गर्भ में ही शिशु की मृत्यु हो गई। डॉक्टरों की जांच और क्यूरी के बाद यह पुष्टि हुई।

🔹 स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- रात के खाने के बाद सिर्फ 100 कदम चलिए और देखें सेहत में जादुई बदलाव! जानिए क्यों ज़रूरी है 10 मिनट की वॉक ?

🔻 पुलिस ने जोड़ी धारा 316, चारों आरोपी गिरफ्तार
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 353/2023, धारा 294, 506, 323, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धारा 316 भादवि (गर्भपात से गर्भस्थ शिशु की मृत्यु) भी जोड़ी गई।

पुलिस ने चारों आरोपियों को 11 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े - स्मार्ट लुक के चक्कर में सेहत को न करें बर्बाद: टाइट बेल्ट पहनने से हो सकते हैं हर्निया, गैस और फर्टिलिटी जैसे भारी नुकसान

🔻 गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. अमरजीत रजक उर्फ बैठा, पिता बाबूलाल रजक, उम्र 55 वर्ष

  2. समरजीत रजक, पिता बाबूलाल रजक, उम्र 35 वर्ष

  3. आकाश कुमार रजक, पिता अमरजीत रजक, उम्र 27 वर्ष

  4. विकास कुमार रजक, पिता अमरजीत रजक, उम्र 24 वर्ष
    (सभी आरोपी राजीव नगर, छावनी के निवासी हैं)


यह भी पढ़े -भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,दो महीने पहले बंधे थे सात फेरों में

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े -  7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े  -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK