भिलाई में दिल दहलाने वाली वारदात : प्रेम विवाह के बाद पत्नी हुई गायब, ससुर पर शक कर दामाद ने सोते बुजुर्ग पर पेट्रोल डालकर लगाई आग..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जामुल में एक खौफनाक वारदात ने सबको हिला कर रख दिया है।

यहां एक दामाद पर अपने ही ससुर को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज आरोप लगा है। बुजुर्ग की हालत गंभीर है और आरोपी फरार।

रविवार देर रात करीब 1 बजे का वक्त था। बसंत विश्वकर्मा अपने घर में चादर ओढ़कर सोए हुए थे। तभी अचानक किसी ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब वे झटके से उठे, तो देखा कि उनका दामाद प्रभु आग लगाकर वहां से भाग रहा था।                            

                             भिलाई जामुल में सोते ससुर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की वारदात - आरोपी दामाद फरार

जलन की तकलीफ से तड़पते हुए बसंत किसी तरह बाहर निकले और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। 🔹 "घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे"

इस आगजनी में बसंत के चेहरे, गले, हाथ और पीठ बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बसंत ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी यमुना ने प्रभु से प्रेम विवाह किया था। दोनों कुछ समय से नारधा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। लेकिन कुछ दिन पहले यमुना बिना बताए कहीं चली गई

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

इस पर बसंत ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। दामाद को शक था कि उसकी पत्नी को ससुर ने ही कहीं भेजा या छुपाया है। यही शक उसकी रंजिश में बदल गया

बसंत का कहना है कि दामाद इसी बदले की भावना से उनके घर आया और पेट्रोल डालकर आग लगाने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

फिलहाल जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, और आरोपी की तलाश जारी है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK