भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के चर्च में धर्मांतरण का आरोप, माहौल हुआ गरम
छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति देखने को मिली है। मामला जामुल थाना क्षेत्र के ढांचा भवन इलाके का है, जहां एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को सन मैरिज पैलेस के पास स्थित चर्च में एक प्रार्थना सभा रखी गई थी। इस सभा में करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। तभी अचानक बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और आरोप लगाया कि वहां धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसके विरोध में उन्होंने चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
पुलिस के अनुसार, सभा में साहू, कुर्मी, देवांगन और पटेल समाज के लोग भी शामिल थे। बजरंग दल की ओर से पादरियों के खिलाफ धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई। इस आधार पर पुलिस ने चर्च के पादरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



