भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🚨 सुबह-सुबह भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड, कांग्रेस खेमे में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापा मारा। सुबह 6 बजे जैसे ही ईडी अधिकारी उनके घर पहुंचे, इलाके में हलचल मच गई। ईडी के साथ बड़ी संख्या में CRPF जवान भी मौजूद थे।
🗣️ बघेल बोले– “पेड़ कटाई का मुद्दा उठना था, साहेब ने ED भेज दी”
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए कहा – “ED आ गई है। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। तमनार में अडानी के लिए जो पेड़ काटे जा रहे हैं, उस मुद्दे को आज उठाना था। इसलिए साहेब ने मेरे घर पर ED भेज दी है।”
🔹 "घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे"

शराब घोटाले के सिलसिले में रेड, मार्च में भी हुई थी छापेमारी
ईडी की इस दबिश को बहुचर्चित शराब घोटाला मामले से जोड़ा जा रहा है। मार्च 2025 में भी बघेल के घर ईडी ने रेड मारी थी। उस समय बघेल ने कहा था, “मैं अखबार पढ़ रहा था और चाय पी रहा था। ईडी आई, मैंने स्वागत किया। मैं तो सालों से उनका इंतजार कर रहा था।”
👨👩👧👦 140 एकड़ खेती, संयुक्त परिवार और 33 लाख नकद की जांच
भूपेश बघेल ने पहले बताया था कि उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां, बेटा, बहू, पोते-पोतियां हैं और वे सब मिलकर 140 एकड़ में खेती करते हैं। ईडी की जांच में परिवार के अलग-अलग सदस्यों से कुल 33 लाख रुपए नकद मिले। उनका कहना था कि यह पैसा खेती, डेयरी और स्त्रीधन से जुड़ा है।
💬 “नोट गिनने की मशीनें लाई गईं, सवाल पूछना गुनाह बन गया है”
बघेल ने उस वक्त यह भी कहा था कि ऐसा माहौल बनाया गया जैसे करोड़ों की बरामदगी हो गई हो। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “अब तो विधानसभा में सवाल पूछना ही अपराध है। कवासी लखमा ने पूछा तो 8 घंटे में रेड, 8 दिन में जेल!
”विज्ञापन
यह भी पढ़े-सावन में भगवान शिव के साथ हनुमान जी की पूजा से मिलती है दोहरी कृपा, जानें विधि और महत्व
विज्ञापन
बेटे चैतन्य बघेल का बर्थडे, घर में चल रही थी तैयारी
इस कार्रवाई के दिन ही पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन था। सुबह से ही परिवार में तैयारियां चल रही थीं, तभी ईडी की टीम ने दबिश दी।
👥 कांग्रेस समर्थकों की भीड़ जुटी, माहौल गर्माया
ईडी की कार्रवाई की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में पदुम नगर स्थित निवास पर पहुंचने लगे। चरोदा निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर, पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर और आशीष वर्मा भी मौके पर पहुंचे।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



