भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बीजापुर में हॉस्टल में सनसनी: 12वीं की छात्रा पेट दर्द की जांच में निकली गर्भवती!
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम कन्या आश्रम शाला से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा की एक छात्रा, जो पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची, जांच में चार महीने की गर्भवती पाई गई। इस खुलासे ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है।
10 जुलाई को नए स्कूल सत्र के लिए छात्रा अपने घर से भोपालपटनम के कन्या आश्रम लौटी थी। 20 जुलाई को उसे पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई। आश्रम की अधीक्षिका तोंडेश्वरी शेट्टी ने उसे तुरंत भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉ. गोपी ने प्रारंभिक जांच के बाद छात्रा को बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि छात्रा करीब चार महीने की गर्भवती है।

बीजापुर जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने बताया कि छात्रा को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया पूरी की गई थी, लेकिन उसकी मां ने इलाज से इनकार कर उसे घर ले गई। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रा तीन से चार महीने की गर्भवती है। फिलहाल छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में नहीं हो रहा है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल संयोजक नंद कुमार मारकोंडा को विस्तृत जानकारी के लिए जिला कार्यालय तलब किया गया है। अधीक्षिका तोंडेश्वरी शेट्टी, जिनकी हाल ही में आश्रम में नियुक्ति हुई है, ने जिम्मेदारी पुरानी अधीक्षिका पर डाल दी है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासी, महिलाएं और छात्राएं असुरक्षित हैं। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में भी ऐसी घटनाएं हुई थीं। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की वकालत की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



