छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात : बेटी को रोज़ पीटता था दामाद ,तंग आकर सास ने 1 लाख में सुपारी देकर करवा दी दामाद की हत्या , सास, पत्नी और दो सुपारी किलर गिरफ्तार..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : “अब और बर्दाश्त नहीं होगा…” – यही सोचकर बिलासपुर की एक सास ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पुलिस तक सन्न रह गई।

(छग) बिलासपुर जिले में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कालिका नगर तिफरा में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला सामने आया तो जांच शुरू हुई, लेकिन कुछ समझ नहीं आया—यह एक ब्लाइंड मर्डर बन चुका था।लेकिन जब हकीकत सामने आई तो पुलिस हैरान रह गई। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि खुद मृतक की सास ने करवाई थी।

दामाद की आदतों से तंग आकर लिया खौफनाक फैसला

मृतक की पहचान 24 वर्षीय साहिल कुमार पाटले के रूप में हुई, जो जांजगीर चांपा जिले के बालौदा थाना क्षेत्र के मोहनपुर का रहने वाला था।पुलिस की जानकारी के अनुसार साहिल शराब का आदी था और अक्सर नशे में अपनी पत्नी वर्षा खुंटे के साथ मारपीट करता था। हर बार पत्नी अपनी मां सरोजनी खुंटे से इस हिंसा की शिकायत करती।बार-बार की मारपीट से दुखी मां ने बेटी की पीड़ा देख आखिरकार खौफनाक निर्णय ले लिया।                       

                                  बिलासपुर ब्लाइंड मर्डर केस: दामाद की हत्या में सास, पत्नी और दो सुपारी किलर गिरफ्तार

एक लाख में सुपारी, 8000 एडवांस

सरोजनी खुंटे ने दो सुपारी किलर्स से संपर्क कर 1 लाख रुपये में दामाद की हत्या की डील की। इसमें से 8000 रुपये एडवांस में दिए गए। इसके बाद किलर्स ने साहिल की हत्या कर दी और लाश की पहचान मिटाने की कोशिश भी की गई।

पुलिस ने खंगाले 100 से ज्यादा CCTV फुटेज

इस मामले को सुलझाने के लिए एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में एक अनुभवी जांच टीम बनाई गई। टीम ने 100 से भी अधिक CCTV कैमरे खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया।जैसे ही एक सुराग हाथ लगा, टीम ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की।पूरी कहानी धीरे-धीरे सामने आ गई और केस का खुलासा हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने वर्षा खुंटे (20), उसकी मां सरोजनी खुंटे (38) और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।थाना चकरभाठा पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK