भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में 1.20 करोड़ का बड़ा गबन, पुलिस ने दबोचा कंपनी का अकाउंटेंट
राजधानी रायपुर में एक करोड़ से ज्यादा की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। केमप्लास्ट प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में काम करने वाले अकाउंटेंट ने ही कंपनी के साथ बड़ा विश्वासघात किया। आरोपी ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कंपनी के खाते से 1 करोड़ 20 लाख रुपए निकाल लिए।
📌 आरोपी अकाउंटेंट ने एक जुलाई से शुरू की थी धोखाधड़ी
थाना विधानसभा में कंपनी के प्रतिनिधि अनुराग अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कचना स्थित उनके ऑफिस में आरोपी सागर तिवारी अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। कंपनी के सभी वित्तीय लेनदेन की जिम्मेदारी उसी के पास थी।इसी भरोसे का फायदा उठाकर सागर ने 1 जुलाई 2024 से अब तक कंपनी के बैंक खाते से कई अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर कुल ₹1.20 करोड़ की रकम ट्रांसफर कर ली।

SSP के निर्देश पर तगड़ी कार्रवाई, आरोपी ने कबूल किया गुनाह
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल विधानसभा थाना पुलिस को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित हुई और सबसे पहले कंपनी के रिपोर्टकर्ता से पूरी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने प्रार्थी से पूछताछ कर जांच शुरू की। स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपी की पतासाजी कर सागर तिवारी, पिता भागीरथी तिवारी (उम्र 30 वर्ष), निवासी अशोक नगर, सरकण्डा, जिला बिलासपुर को पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



