दुर्ग : खेत की बाउंड्री में छुपा था मौत का करंट, 12 साल के मासूम की झुलसकर दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। एक किसान की लापरवाही ने 12 साल के मासूम की जिंदगी छीन ली। खेत की बाउंड्री पर लगाया गया करंट इस मासूम के लिए काल बन गया।

घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है, जहां गनियारी निवासी कमेश कुमार नामक किशोर मंगलवार को खेत के पास पहुंचा था। वह खेत के पास से गुजर ही रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया। बिजली के तेज झटके से बच्चा बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।                                

स्थानीय लोगों ने बताया कि किसान ने अपने मक्के के खेत की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल पर सोलर करंट की जगह सीधे घरेलू बिजली लाइन जोड़ दी थी। यह अवैध और खतरनाक तरीका जानलेवा साबित हुआ।

🔹 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को बचाने की हर कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
🔹 इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

बच्चे की मौत के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। मासूम की असमय मौत से परिवार टूट चुका है। परिजनों का कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि सीधी लापरवाही का नतीजा है, जिसके लिए दोषी किसान पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

👉 परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है कि लापरवाह किसान के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए।

आप भी सोचिए, क्या खेत की सुरक्षा के नाम पर मासूमों की जान से खिलवाड़ होना सही है? 

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK