भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी ने छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल मचा दी है। इसके विरोध में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में चक्काजाम कर दिया है।
रायपुर के वीआईपी रोड पर खुद भूपेश बघेल सड़क पर बैठ गए। उनके साथ कई बड़े कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन में शामिल हैं। भाजपा सरकार, अडाणी ग्रुप और ईडी की कार्रवाई को लेकर नारेबाजी की जा रही है।
राज्य के 33 जिलों में सड़कों पर कांग्रेस का आक्रोश देखने को मिला। गरियाबंद में तो कांग्रेसी कार्यकर्ता बस के सामने लेट गए। पेंड्रा में तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। 
बिलासपुर के सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के नीचे चक्काजाम से रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। सरगुजा में 'रघुपति राघव राजा राम' गाकर विरोध जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को ईडी ने भिलाई से गिरफ्तार किया। उन पर आरोप है कि शराब घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये मिले, जिसे रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया गया। रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने उन्हें 22 जुलाई तक ईडी की रिमांड में भेज दिया है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



