भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज छत्तीसगढ़ में आम जनजीवन थम सा गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में चक्का जाम का ऐलान किया है। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लोग रास्तों में फंसे रह सकते हैं।
हाईवे पर जाम, सड़कों पर गुस्सा
राज्य के 33 जिलों में आज कांग्रेस की आह्वान पर आर्थिक नाकेबंदी की जा रही है। रायपुर से लेकर सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर तक सभी संभागों में दो घंटे तक नेशनल हाईवे ब्लॉक रहेंगे।
रायपुर में VIP रोड के श्रीराम मंदिर चौक के पास नेशनल हाईवे बंद रहेगा। धरसींवा और धनेली में भी ट्रैफिक थम जाएगा। वहीं बिलासपुर में सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के नीचे कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे, जिससे रायपुर-बिलासपुर मार्ग पूरी तरह बाधित हो सकता है।

सबसे ज़्यादा असर दुर्ग में
दुर्ग जिले में कांग्रेस 6 अलग-अलग जगहों पर सड़कों को जाम करेगी। जगदलपुर में आमागुड़ा चौक पर भी चक्का जाम की योजना है, जिससे जगदलपुर-रायपुर मार्ग पर यातायात ठप हो सकता है।
स्कूली बसों और एम्बुलेंस को इस प्रदर्शन से छूट दी गई है, लेकिन आम लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
कांग्रेस के बड़े चेहरे मैदान में
ED की कार्रवाई के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता खुद मैदान में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने रायपुर समेत 12 जिलों में अलग-अलग नेताओं को प्रदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि विरोध सफल और असरदार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
क्यों हो रहा है चक्का जाम?
18 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भिलाई से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि शराब घोटाले से उन्हें 16.70 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी मिली, जिसे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में लगाया गया। रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने चैतन्य को 22 जुलाई तक पांच दिन की ED रिमांड में भेजा है।
कहाँ-कहाँ हो रही है नाकेबंदी?
प्रदेशभर में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, धमतरी, रायगढ़ जैसे इलाकों के मुख्य नेशनल हाईवे और प्रमुख सड़कों पर चक्का जाम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर नाराजगी है और कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



