भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में अब ड्रोन ख़तरा साफ सामने आया है।
पुलिस को जानकारी मिली है कि 2018 से नक्सली जवानों की मूवमेंट पर ड्रोन से नजर रख रहे थे।गुंडराजगुड़ेम जंगल से 23 फरवरी 2025 को जब्त ड्रोन की रेंज लगभग 3 किमी बताई गई है। यह वही ड्रोन था जिसका उपयोग तस्वीरें लेने और जवानों की स्थिति जांचने में हो रहा था |

नक्सली ड्रोन के ज़रिए पहले जवानों की लोकेशन देखते थे,अगर जवानों की संख्या कम होती थी तो हमला करते,वरना मौका देखकर पीछे हट जाते थे।इस खुफिया जानकारी का पता पुलिस को 7 साल बाद चला, जबकि ड्रोन की बरामदगी से पूरे खेल की पोल खुल गई|
यह खुलासा हुआ है कि नक्सली पहले भी जंगलों में ड्रोन का इस्तेमाल करते रहे हैं। 2019, 2020 और 2023 में इनकी मौजूदगी की खबरें सामने आई थीं, लेकिन तब कोई पुष्टि नहीं हुई थी। जून 2025 में NIA ने दिल्ली से विशाल सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने बताया कि वह पिछले 7 वर्षों से माओवादियों को ड्रोन की सप्लाई और ट्रेनिंग दे रहा था। मामले की विस्तृत जांच NIA कर रही है और संगठन की गुप्त गतिविधियों का खुलासा जल्द हो सकता है।विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
सुकमा जिले की एसपी किरण चव्हाण ने इस ड्रोन बरामदगी की पुष्टि की है। इसके बाद NIA भी जांच में शामिल हो चुकी है। ड्रोन की प्रजाति और तकनीकी परिस्थितियों की विशेषज्ञ जाँच अब चल रही है|
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



