देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बना कुम्हारी, छत्तीसगढ़ के 7 शहरों ने देश में बजाया स्वच्छता का डंका, राष्ट्रपति ने दिल्ली में दी ट्रॉफी..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर पूरे देश का ध्यान खींचा है। राज्य के 7 नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया गया।

इस समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश की ओर से यह ट्रॉफी प्राप्त की। इस दौरान मंच पर केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।

👉 बिल्हा नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।
👉 बिलासपुर ने 3 लाख से 10 लाख आबादी वाली श्रेणी में देश का दूसरा सबसे साफ शहर बनने का गौरव हासिल किया।

👉 वहीं कुम्हारी ने 20 से 50 हजार की आबादी वाले शहरों में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।                               

                               छत्तीसगढ़ के स्वच्छ शहरों को राष्ट्रपति से अवॉर्ड लेते उपमुख्यमंत्री अरुण साव | Swachhta Award Ceremony 2024

इसी दौरान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी विशेष सम्मान मिला। रायपुर नगर निगम को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह अवॉर्ड राज्य स्तर पर स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।

इस साल सुपर स्वच्छता लीग (SSL) नाम की एक नई कैटेगरी शुरू की गई है। इसमें उन शहरों को शामिल किया गया है जो बीते तीन वर्षों में टॉप 3 में रह चुके हैं और इस बार भी टॉप 200 में शामिल हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- चलती बस में युवती ने बच्चे को दिया जन्म! फिर कपल ने खिड़की से फेंक दिया नवजात , बोला- पाल नहीं सकते थे, कपल की दरिंदगी देख दहल उठे लोग

विज्ञापन


यह भी पढ़े - बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

🔹 अंबिकापुर नगर निगम को 50 हजार से 3 लाख आबादी वाली श्रेणी में,
🔹 पाटन नगर पंचायत और बिश्रामपुर नगर पंचायत को 20 हजार से कम आबादी वाली श्रेणी में SSL के लिए चुना गया है।

इस अवॉर्ड को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा –
"छत्तीसगढ़ के 7 शहरों का राष्ट्रीय चयन पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। यह हमारी स्थानीय निकायों, प्रशासन और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है।"

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े बीमा के 2 करोड़ और कर्ज से बचने के लिए पति को 'मरा' बताया, अपने ही जैसे दिखने वाले युवक को कार में बिठाकर जिंदा जलाया –दिल दहलाने वाली साजिश..

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात : 25 साल की युवती ने नाबालिग को अगवा कर बनाए शारीरिक संबंध, ऑनलाइन गेम के जरिए शुरू हुई दोस्ती, शादी का था इरादा!

यह भी पढ़े -  अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK