सीएम साय का बड़ा फैसला: अब लावारिस पशु नहीं बनेंगे हादसों की वजह ,चारा, देखभाल और पुनर्वास के लिए बनेगा मजबूत प्लान..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की सड़कों पर घूमते लावारिस पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक ली।बैठक में सीएम साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निराश्रित पशुओं की आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर होने वाली कई दुर्घटनाओं की बड़ी वजह ये लावारिस मवेशी हैं।
इस समस्या से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को तेज, ठोस और समन्वित कार्य योजना के साथ काम करना होगा।

उन्होंने पशुधन विकास, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय से जिम्मेदारी निभाने को कहा।सीएम ने स्पष्ट किया कि यह शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की गंभीर समस्या है,और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।                                     सीएम साय की उच्चस्तरीय बैठक – लावारिस पशुओं पर रोक के लिए निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्यभर में चल रही गौशालाओं, गौठानों, कांजी हाउस और काउ-कैचर जैसी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली और उनकी वर्तमान स्थिति पर चर्चा की।उन्होंने सुधार की संभावनाओं पर सुझाव भी मांगे।

सीएम साय ने विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बसे गांवों के लिए व्यावहारिक मॉडल विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर मवेशियों की मौजूदगी न केवल यातायात में बाधा बनती है,बल्कि कई बार जानलेवा हादसों का कारण भी बनती है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में निराश्रित पशुओं की भूमिका की समीक्षा की गई। साथ ही गोधन विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि लावारिस गौवंश की देखभाल, चारे की व्यवस्था और पुनर्वास के लिए एक मजबूत और सुनियोजित रणनीति अपनाई जाए।

नगरीय क्षेत्रों में काउ-कैचर की कार्यप्रणाली और उसके विस्तार पर भी विचार किया गया।कृषि एवं पशुधन विकास विभाग की सचिव शहला निगार ने प्रदेशभर में चल रही योजनाओं और गौशालाओं की ताजा स्थिति का प्रस्तुतिकरण दिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल,मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह,पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK