भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में अब बदलाव की बयार बहने वाली है। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए "मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान" की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत अब गांव-गांव के स्कूलों में भी पढ़ाई की स्थिति बदली जाएगी।
प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर इस अभियान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान का दायरा प्राथमिक से लेकर हायर सेकंडरी तक के सभी शासकीय स्कूल होंगे।
🔹 स्कूलों की होगी सामाजिक जांच
अभियान के पहले चरण में, हर जिले के सभी स्कूलों में तय तारीख पर सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। इसमें स्थानीय समुदाय की भागीदारी से बच्चों की पढ़ाई का आकलन किया जाएगा और स्कूलों की ग्रेडिंग की जाएगी।
स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर उत्साह है और लोग आशा कर रहे हैं कि इससे स्कूलों की स्थिति बेहतर होगी।

🔹 हर अधिकारी को मिलेगा 2-2 स्कूलों की जिम्मेदारी
अगले चरण में, जिलों की चयनित शालाओं में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को दो-दो स्कूलों की जिम्मेदारी दी जाएगी। वे नियमित निरीक्षण कर स्कूलों में जरूरी सुधार सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सूची तैयार कर स्कूल शिक्षा विभाग को भेजें, जिससे स्कूल आबंटन किया जा सके।
🔹 स्थानीय भाषा और गणितीय कौशल पर ज़ोर
अब स्कूल शिक्षा विभाग का अमला लगातार स्कूलों का निरीक्षण करेगा। बच्चों के स्थानीय भाषा और गणितीय कौशल के विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है, जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
🔹 जिलों की बनेगी रैंकिंग, मेन्टर्स की होगी नियुक्ति
इस अभियान के ज़रिए जिलों की रैंकिंग भी तय की जाएगी। चयनित स्कूलों में सुधार के लिए महाविद्यालयों और अन्य विभागों से मेंटर नियुक्त किए जाएंगे, जो शिक्षकों और छात्रों को अकादमिक सपोर्ट देंगे।
🔹 गैर-शिक्षकीय कार्यों से मिलेगी मुक्ति
शिक्षकों को गैर-शिक्षकीय कार्यों से यथासंभव मुक्त रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही समय पर उपस्थिति, संसाधनों का प्रभावी उपयोग और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी ज़ोर रहेगा।
🔹 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल बनेंगे संकुल केंद्र
प्रदेश के सभी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को शाला संकुल के रूप में विकसित किया जा रहा है। ये स्कूल आसपास के अन्य स्कूलों को मार्गदर्शन देंगे और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में मदद करेंगे।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.



