भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली में एक ऐसी दिल दहलाने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया, जहां 14 साल के मासूम किशोर को 13 लोगों ने निशाना बनाया। पहले उसका यौन उत्पीड़न किया, फिर 24 बार चाकू मारकर उसकी बर्बर हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 29 और 30 जून की रात को अंजाम दी गई। एक जुलाई को मुनक नहर में किशोर का सड़ा-गला और निर्वस्त्र शव मिला, जिसके गले में स्कार्फ लिपटा था और शरीर पर चाकू के 24 घाव थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने अपराध की क्रूरता को उजागर किया, जिसमें यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इलाके में गम और गुस्से का माहौल है।
जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी कृष्णा उर्फ भोला (19) ने इस हत्या की साजिश रची थी। उसे शक था कि मृतक किशोर उसके प्रतिद्वंद्वी ‘बधवार बंधुओं’ मोनू और सोनू के लिए मुखबिरी करता था। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से तीन को मेरठ के एक कांवड़ शिविर से पकड़ा गया। कांवड़ियों के वेश में पुलिस ने छापा मारकर इन्हें हिरासत में लिया। बाकी तीन आरोपी दीपक, चंदन और सचिन अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
पुलिस ने बताया कि अधिकांश आरोपी नाबालिग हैं, लेकिन 16 साल से ऊपर के आरोपियों को वयस्क मानकर सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने किशोर को वीर चौक बाजार के पास रोका, अपहरण किया और मुनक नहर के पास ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न और हत्या की। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



