भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : श्रावण मास की आस्था में डूबे कांवड़िए दर्दनाक हादसे का शिकार – देवघर में ट्रक से टकराई बस, 18 श्रद्धालुओं की मौत
झारखंड के देवघर में मंगलवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। जलाभिषेक कर लौट रही कांवरियों से भरी बस की ट्रक से भीषण टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।
ट्रक से सीधी टक्कर, दर्जनों घायल
यह हादसा देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया में हुआ, जहां कांवड़ियों से भरी बस एक एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाबा बैजनाथ धाम से बासुकीनाथ मंदिर जा रही थी बस
बताया गया कि ये सभी श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक करने के बाद बस से दुमका के बासुकीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में ही हादसा हो गया और खुशियों से भरी यात्रा मातम में बदल गई।
सांसद ने दी पुष्टि, बोले – 18 की मौत
देवघर के सांसद निशिकांत दुबे ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा,
“मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
प्रशासन में मचा हड़कंप, तुरंत राहत कार्य शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल गाड़ियों से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
सभी श्रद्धालु बिहार के बेतिया और गया से
अब तक की जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी कांवड़िए बिहार के बेतिया और गया जिलों से थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अस्पतालों में भारी भीड़ देखी गई।
स्थानीय लोगों में इस दर्दनाक हादसे को लेकर गहरा शोक है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



