भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में SDO के बेटे की आत्महत्या, परिवार में मातम
दुर्ग जिले के साईं नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 26 साल के युवक का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान इंद्रप्रीत सिंह सैनी के रूप में हुई, जो भिलाई में रहकर एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
पढ़ाई के लिए भिलाई में रह रहा था इंद्रप्रीत
इंद्रप्रीत सुपेला थाना क्षेत्र के साईं नगर में रहता था। उसके पिता जनरल सिंह सैनी जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) में SDO हैं, जबकि मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। 23 जुलाई को इंद्रप्रीत ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त वह घर पर अकेला था। आत्महत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा दुख और चर्चा है।

मां-पिता सदमे में, रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत जगदलपुर से भिलाई के लिए रवाना हुए। शाम तक वे साईं नगर स्थित घर पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां बेसुध हो गईं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि इंद्रप्रीत दो भाइयों में बड़ा था और स्वभाव से बेहद शांत था। उन्हें उसकी किसी भी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
पुलिस ने शुरू की जांच
सुपेला पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि शव को फंदे से उतारकर पंचनामा किया गया और उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मर्चुरी में भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इंद्रप्रीत के मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



