भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में एक बार फिर अंधेरे ने डर फैलाया, जब बाइक सवार युवक से चाकू की नोक पर मोबाइल और नगदी लूट ली गई।
20 जुलाई की रात ग्राम सुरडुंग स्कूल के पास हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों को दहला दिया है।घटना जामुल थाना क्षेत्र की है।भिलाई नंदिनी थाना क्षेत्र के कोड़िया गांव निवासी किशन निर्मलकर अपने पिता को लेने हथखोज जा रहे थे।तभी रास्ते में सुरडुंग स्कूल के पास बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया।
बदमाशों ने किशन की बाइक रुकवाई और चाकू दिखाकर उसका मोबाइल और जेब में रखे ₹2,500 छीन लिए। डर और सदमे में किशन ने तुरंत जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
🔹 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की।
एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर की सूचना और पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदेही अरुण जोशी को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
पूछताछ में अरुण ने खुलासा किया कि इस वारदात में उसके साथी रोशन देवांगन, आशीष कुमार जोशी और एक नाबालिग बालक भी शामिल थे।सभी ने मिलकर लूट की योजना बनाई और अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल फोन और कुल ₹10,500 की नगदी जब्त कर ली है।तीनों बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर 22 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।वहीं, नाबालिग के खिलाफ विधिसम्मत बाल न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.



