भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में दिनदहाड़े लूट की वारदात ने लोगों को दहला दिया। एक युवक को चाकू की नोंक पर लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है। 16 जुलाई की शाम लगभग 4:30 बजे डिपरा पारा, हनुमान मंदिर के पास रहने वाला 21 वर्षीय देवेंद्र सोनकर अपने बड़े भाई वीरेंद्र के साथ घर के बाहर खड़ा था। दोनों चाय पीने जाने की तैयारी में थे।
इसी दौरान मोहल्ले का लक्की उर्फ लक्ष्मी नारायण यादव, इंदिरा कोलानी पोटिया रोड निवासी प्रियांशु और उसका साथी भूपेंद्र भारती वहां पहुंचे। भूपेंद्र ने देवेंद्र से पैसे मांगे। जब देवेंद्र ने इनकार किया, तो भूपेंद्र ने अपने पास छुपा रखा धारदार चाकू निकाल लिया और देवेंद्र की जांघ पर टिकाकर धमकाया।

इसके बाद तीनों आरोपियों ने देवेंद्र से उसका नोकिया मोबाइल फोन और स्कूटी (CG 07 CW 7939) लूट लिया। लूट के दौरान मारपीट भी की गई।
बीच-बचाव करने पहुंचे देवेंद्र के भाई वीरेंद्र को माथे पर चोट आई, जबकि देवेंद्र को बाईं जांघ और हथेली में गंभीर चोट लगी।
🔹 "घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।"
विज्ञापन
यह भी पढ़े- 11 महीने के मासूम को अकेला छोड़ प्रेमी संग भागी मां, मां की ममता को तरसा बच्चा, भूखा-प्यासा बिलखता रहा…तोड़ा दम..
विज्ञापन
घटना के बाद देवेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों – लक्की उर्फ लक्ष्मी नारायण यादव, प्रियांशु और भूपेंद्र भारती – के खिलाफ धारा 309(6)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -खराब CIBIL स्कोर के चलते लोन लेने में दिक्कत? अपनाएं ये आसान टिप्स और सुधारें क्रेडिट स्कोर!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - अब थाने और अस्पताल से ही कोर्ट में देंगे गवाही, दुर्ग में शुरू हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



