दुर्ग के इंदिरा मार्केट में भीषण आग, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़इंदिरा मार्केट में धधकी आग, लोगों में मचा हड़कंप

दुर्ग शहर के बीचोंबीच इंदिरा मार्केट में बुधवार दोपहर अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। खत्री इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान और गोडाउन में दोपहर के वक्त भीषण आग भड़क उठी। चंद मिनटों में ही आग ने पूरे गोडाउन को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच गईं।

दुर्ग इंदिरा मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग की तस्वीर

🚒 दमकल की 3 गाड़‍ियां पहुंचीं, एक घंटे की मशक्कत में काबू पाया
आग लगते ही इलाके में दहशत फैल गई। दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़‍ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

💸 सारा सामान खाक, 7-8 लाख रुपए के नुकसान का अंदाजा
हालांकि तब तक दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। शुरुआती आंकलन के अनुसार, लगभग 7-8 लाख रुपये की क्षति की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।

📌 कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला, जांच जारी
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दुकान मालिक से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े CG : 2 महीने से लेडिस टॉयलेट में चल रही थी गुप्त अश्लील रिकॉर्डिंग, किसी को भनक तक नहीं लगी! जब लेडी टीचर ने मोबाइल देखा तो खुली हेडमास्टर की गंदी साजिश

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े - अश्लील विडियो देखने के आदी पति को गर्भवती पत्नी का रोक -टोक नागवार गुजरा..8 साल बाद गर्भवती हुई पत्नी की क्राइम पेट्रोल स्टाइल में कर दी हत्या

यह भी पढ़े - भिलाई : बर्थडे पार्टी में खूनी हंगामा! रिसाली के युवक की सोमनी ढाबे में चाकू मारकर हत्या.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK