दुर्ग में बीजेपी नेता ने SDM की कार को टक्कर मारी, गाली-गलौज और हाथापाई की कोशिश, आरोपी भेजे गए जेल

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : SDM से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और धमकी... वो भी खुद को बीजेपी नेता बताकर।

दुर्ग में 24 जुलाई की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। छावनी SDM हितेश पिस्दा के साथ सड़क पर न केवल बदतमीजी हुई, बल्कि उन्हें धमकाया भी गया।

पोटिया चौक पर SDM की कार को मारी टक्कर
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। SDM हितेश पिस्दा रात करीब 9 बजे ऑफिशियल काम से जा रहे थे। तभी पोटिया चौक पर विपरीत दिशा से आई एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

नशे में थे युवक, बताने लगे खुद को बीजेपी कार्यकर्ता

टक्कर के बाद SDM ने जब विरोध किया, तो कार में सवार तीन युवक उनके साथ उलझ पड़े। एक युवक राकेश यादव ने खुद को BJYM कार्यकर्ता बताया और गाली-गलौज करने लगा। बाकियों ने भी मिलकर हाथापाई की कोशिश की।                          

                                  Durg SDM Hitesh Pisda attacked by BJP leader and youths after car accident – viral news

फोन छीनने की भी कोशिश की गई
SDM हितेश पिस्दा ने बताया कि तीनों युवक काफी नशे में थे। उन्होंने मेरा फोन छीनने की कोशिश भी की। मैंने अपना परिचय भी दिया, फिर भी वे नहीं रुके। गाड़ी को ठोकर मारने के बाद मुझे अपशब्द कहे और बदतमीजी की।

पुलिस बुलाते ही भागे, लेकिन जल्द हुए गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही SDM ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी तत्काल गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तीनों युवक फरार हो चुके थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

तीनों आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
दुर्ग CSP अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें 8 अगस्त तक के लिए जेल भेजने के आदेश दिए।

गिरफ्तार आरोपी

  • राकेश यादव (निवासी विद्युत नगर)

  • विपिन चावड़ा

  • मनोज यादव

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK