दुर्ग में युवक ने दोस्त के धोखाधड़ी से तंग आकर कृषि मंडी में कीटनाशक पीया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सात पन्नों का एक सुसाइड नोट भी लिखा..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया।

एक युवक, जिसका नाम रितेश सिंह है, ने अपने दोस्त की धोखाधड़ी से तंग आकर कीटनाशक पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। यह घटना स्थानीय कृषि उपज मंडी के पास हुई, जहां हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, रितेश सिंह और उसके दोस्त के बीच सालों पुरानी गहरी दोस्ती थी। इस भरोसे का फायदा उठाते हुए दोस्त ने रितेश के नाम पर एक गाड़ी फाइनेंस करवा ली। शर्त थी कि गाड़ी रितेश के नाम रहेगी, लेकिन हर महीने की किस्त दोस्त भरेगा। शुरुआत में सब कुछ ठीक चला, लेकिन पिछले छह महीनों से दोस्त ने किस्तें जमा करना बंद कर दिया। इसके बाद बैंक ने रितेश पर लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया।                          

                                          

मानसिक तनाव के चलते रितेश ने कृषि उपज मंडी के पास कीटनाशक पी लिया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उनकी आंखों में मायूसी साफ दिख रही थी।

रितेश ने आत्महत्या की कोशिश से पहले सात पन्नों का एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी परेशानियों, दोस्त की धोखाधड़ी और बैंक के दबाव का जिक्र किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

हैरानी की बात यह है कि जिस गाड़ी को लेकर यह पूरा विवाद हुआ, वह वर्तमान में दंतेवाड़ा के गीदम थाने में जप्त है। दरअसल, रितेश के दोस्त ने उस गाड़ी को कुछ लोगो को किराए पर दे दिया था, जो एक विवाद में फंस गए। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया।दुर्ग पुलिस ने रितेश के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है|

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK