ED ऑफिस में बेटे से मिलने पहुंचे भूपेश बघेल, बेटी-बहू भी साथ; रायपुर में कांग्रेस का उबाल..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रायपुर स्थित ED ऑफिस पहुंचे, जहां उनका बेटा चैतन्य बघेल शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर रखा गया है।

भूपेश बघेल के साथ इस दौरान उनकी बेटी और बहू भी मौजूद रहीं। तीनों की मौजूदगी ने माहौल को और भावुक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, चैतन्य ED ऑफिस के एक कमरे में बंद है और पूछताछ जारी है।                          

                             ED ऑफिस में बेटे से मिलने पहुंचे भूपेश बघेल – परिवार संग भावुक मुलाकात की तस्वीर

चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और 22 जुलाई तक ED की रिमांड पर भेजा गया है। ऑफिस में चैतन्य से मुलाकात के बाद भूपेश बघेल रविवार रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे।शनिवार, 19 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय 'राजीव भवन' में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे। प्रेस को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा—

"हमारे नेताओं को जबरन फंसाया जा रहा है। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव को झूठे मामलों में घसीटा गया। अब मेरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया, जो राजनीति में भी नहीं है।"

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ जंगलों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और दूसरी तरफ उन आवाज़ों को दबाया जा रहा है जो इसके खिलाफ बोलते हैं।

अब कांग्रेस पार्टी 22 जुलाई को प्रदेश भर में बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। हर जिले में हाईवे पर चक्काजाम और जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK