ब्रेकिंग : दुर्ग में तड़के ईडी की बड़ी कार्रवाई, मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर छापेमारी..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में तड़के ईडी की बड़ी कार्रवाई, मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर छापेमारी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। यहां तड़के सुबह 6 बजे मोक्षित कॉर्पोरेशन के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है।स्थानीय लोगों में सुबह-सुबह इतनी बड़ी कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

🚓 तीन घर और दफ्तर में एक साथ दबिश, सीआरपीएफ तैनात
ईडी की टीम ने मोक्षित कॉर्पोरेशन से जुड़े सिद्धार्थ, शशांक और शरद चोपड़ा के तीन आवासीय परिसरों और कार्यालय पर एक साथ रेड की। इस दौरान मौके पर CRPF के जवान भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंगले के बाहर ईडी अधिकारियों की 6 से 7 गाड़ियां खड़ी थीं। इलाका पूरी तरह से घिरा हुआ नजर आया।                           

                                  ED Raid in Durg on Mokshit Corporation in CGMSC 660 crore scam case

660 करोड़ के CGMSC घोटाले से जुड़ सकती है कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, यह छापा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) से जुड़े 400 से 660 करोड़ रुपए के कथित घोटाले से जुड़ा हो सकता है।हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पहले भी आ चुकी है मोक्षित कॉर्पोरेशन रडार पर
गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले भी मोक्षित कॉर्पोरेशन पर ACB और EOW ने कार्रवाई की थी।सरकारी मेडिकल एजेंसियों को दवा और मेडिकल इक्विपमेंट सप्लाई करने वाली इस फर्म का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

अब तक क्या है स्थिति?
फिलहाल ईडी की टीमें मौके पर मौजूद हैं और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस बार की रेड की वजह अब तक स्पष्ट ​​​​​​नहीं है|

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK