फाउंडेशन डे के अवसर पे जेसीवीक डायरेक्टर जेसी अर्पित कोमल चांडक ने किया जेसीवीक का एलान..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जेसीआई दुर्ग-भिलाई ने अपने 52वें स्थापना दिवस के भव्य अवसर पर 23 जुलाई 2025 को "Jazbaat-e-52 – Retro to Metro" नामक एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन द रोमन पार्क, दुर्ग में किया। यह कार्यक्रम केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यादों की धरोहर, जेसीआई की समर्पण भावना और भविष्य की प्रेरणा का उत्सव था।

कार्यक्रम की शुरुआत संगीत और रोशनी से सजी हुई एक रंगीन शाम से हुई, जिसमें JCI के इतिहास, उपलब्धियों और मूल्यों को श्रद्धांजलि देते हुए आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अतिथियों ने रेटरो से लेकर मेट्रो तक की यात्रा को मंच पर सजीव होता देखा। कार्यक्रम में मौजूद सभी पूर्व अध्यक्षों का अभिनंदन स्मृति चिन्हों के साथ किया गया। 

इस विशेष अवसर पर JC Week 2025 के कार्यक्रमों और इसकी थीम “ADVIT – The Unmatched Spark” का अनावरण जेसीवीक डायरेक्टर जेसी अर्पित कोमल चांडक ने बड़े ही उत्साह के साथ शानदार अंदाज़ में किया और सभी को JC Week की यात्रा पर ले गए – एक यात्रा जो दिल से, समाज से और आत्मा से जुड़ने की प्रतीक है।                      

                                  Jazbaat-e-52 कार्यक्रम में JC Week ADVIT की घोषणा – JCI Durg Bhilai स्थापना दिवस समारोह

उन्होंने बताया कि यह सप्ताह 7 से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें Fun, Fitness, Social Connect एवं Spiritual Growth जैसे चार मूल तत्वों को ध्यान में रखते हुए पाँच मुख्य कार्यक्रमों की श्रृंखला होगी। कार्यक्रमों की झलक: 1. Matargasti (7 सितंबर): Fitness को केंद्र में रखते हुए यह कार्यक्रम Zumba, Laughter Yoga, और 7 Wonders Talent Show जैसी गतिविधियों से भरपूर होगा। मेंटर्स: PP जेसी प्रशांत प्रतीक्षा गोलछा डायरेक्टर: जेसी आशीष रिनल, जेसी नितिन निशा

2. Hauslo Ki Udaan (8 सितंबर): महिला सशक्तिकरण पर आधारित EPS सेशन, जिसमें महिलाओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व और आत्म-ज्ञान से जोड़ा जाएगा। मेंटर्स: जेसी अनिल नीति बल्लेवार वीपी इंचार्ज: जेसी महावीर रचना जैन

3. Hope – Ek Nai Umeed (10 सितंबर): सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाता यह कार्यक्रम ग्यानोदय स्कूल में आयोजित होगा, जिसमें डेंटल चेकअप, बच्चों की एक्टिविटीज और प्रेरक प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी। मेंटर्स: जेसी कमलेश लीना राजा डायरेक्टर्स: जेसी अमित-दीशा, अंकित-विकिता

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

4. Funtus Stand-Up Comedy (13 सितंबर): YouTube स्टार रवि गुप्ता के साथ कॉमेडी नाइट, जिसमें हंसी का जबरदस्त धमाका होगा। मेंटर्स: PP जेसी नितिन दीक्षा अग्रवाल डायरेक्टर्स: जेसी अमित-शिखा, कमल-वर्षा, निखित-सुरभि

5. Krishna’s GPS – Gita Way of Life (14 सितंबर): आध्यात्मिक समापन कार्यक्रम, जिसमें गीता ज्ञान को आज के जीवन से जोड़ा जाएगा, गगन लढ्ढा जी के वक्तव्य के साथ। मेंटर्स: PP जेसी मोनिश अम्बालिका अग्रवाल डायरेक्टर्स: जेसी प्रखर-ट्विंकल, नीरज-दीपिका

कार्यक्रम के अंत में सभी को सक्रिय भागीदारी का आमंत्रण देते हुए कहा गया – "यह JC Week नहीं, एक Spark है… यह है – ADVIT!"Jazbaat-e-52" कार्यक्रम केवल एक सांस्कृतिक संध्या नहीं बल्कि JCI Durg-Bhilai के 52 वर्षों की भावना, संघर्ष, और सफलता की गाथा थी। । JC Week 2025 – ADVIT के साथ यह साफ संदेश गया कि JCI Durg-Bhilai हर वर्ष कुछ नया, प्रभावशाली और समाज के लिए उपयोगी प्रस्तुत करता है। यह आयोजन न केवल JCI Durg-Bhilai की सोच, जोश और समाजसेवा की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बना वरन भविष्य की प्रेरणा का संदेश बनकर भी उभरा। JC Kamal Kishore Jhawar PRO – 2025 JCI Durg Bhilai

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK