भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा शहर में एक ऐसी घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया, जहां 74 साल की उम्र में भी एक बुजुर्ग की हवस ने मासूमियत को निशाना बनाया। इस शर्मनाक हरकत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पास में रहने वाले 74 वर्षीय दशरथ गुप्ता की गंदी नजर उस पर पड़ी। उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ मारपीट करते हुए अनाचार की कोशिश की।

डर और सहम से कांपती बच्ची किसी तरह वहां से भागी और रोते हुए अपने परिजनों को सारी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। आरोपी दशरथ गुप्ता को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



