कवर्धा में दर्दनाक हादसा : ब्रेक फेल होनें से 60 फीट गहरी खाई में गिरा बोरवेल ट्रक, 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 4 की हालत नाजुक..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 📍 दर्दनाक हादसा: खाई में समा गया ट्रक, 5 की मौत

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे मौके पर ही 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ट्रक में कुल 9 लोग सवार थे।

कवर्धा हादसा – 60 फीट गहरी खाई में गिरा बोरवेल ट्रक, 5 मजदूरों की मौत, छत्तीसगढ़ दुर्घटना

📍 हादसा कैसे हुआ

यह हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आगरपानी के चांटा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, गाड़ी का बैलेंस एक मोड़ पर बिगड़ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसा सुबह 7:30 बजे के आसपास हुआ।

विज्ञापन


📍 ट्रक के नीचे से आई "बचाओ-बचाओ" की आवाजें

सुबह गांववालों की नजर जब खाई की तरफ गई, तो ट्रक गिरा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही मलबा हटाया, ट्रक के नीचे से लोगों की चीखें सुनाई दीं। घायलों को तत्काल कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें कवर्धा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़े- रात के खाने के बाद सिर्फ 100 कदम चलिए और देखें सेहत में जादुई बदलाव! जानिए क्यों ज़रूरी है 10 मिनट की वॉक ?

📍 मृतकों की पहचान

पुलिस ने जिन 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  1. गजेंद्र राम (30 वर्ष) - कुनकुरी, जशपुर

  2. सुभाष राम (25 वर्ष) - कुनकुरी, जशपुर

  3. हरीश (19 वर्ष) - कुनकुरी, जशपुर

  4. देवधर (45 वर्ष) - जशपुर

  5. राज (50 वर्ष) - तमिलनाडु

विज्ञापन

📍 ब्रेक फेल हुआ कारण

पुलिस के मुताबिक, बोरवेल ट्रक क्रमांक TN 88 D 1702 शहडोल से बेमेतरा की ओर जा रहा था। ग्राम चांटा के पास ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और वाहन घाटी में गिर गया। 3 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 को अस्पताल ले जाया गया। वहां दो और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

📍 रेस्क्यू में आई दिक्कत

खाई में बड़े-बड़े पत्थर होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी आई। ट्रक में बोरवेल खनन से जुड़ा भारी सामान भी लदा हुआ था, जिससे राहत कार्य और भी कठिन हो गया।

यह भी पढ़े - स्मार्ट लुक के चक्कर में सेहत को न करें बर्बाद: टाइट बेल्ट पहनने से हो सकते हैं हर्निया, गैस और फर्टिलिटी जैसे भारी नुकसान

🕊️ मुख्यमंत्री का दुख प्रकट

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

🙏 इस हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। ऐसे समय में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हादसों से जुड़ी ऐसी सच्ची और ज़मीन से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए।


यह भी पढ़े -भिलाई में दिल दहला देने वाला हादसा: रात को घूमने निकले नवविवाहित दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,दो महीने पहले बंधे थे सात फेरों में

यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे

यह भी पढ़े मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..

यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!

यह भी पढ़े -  7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.

यह भी पढ़े  -मानसून में कार-बाइक चलाते समय बढ़ता है एक्सीडेंट का खतरा, जानिए किन बातों का रखें ध्यान ,ये 6 गलतियां न करें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK