भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।
वन मंत्री केदार कश्यप के 19 वर्षीय भतीजे निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 8 बजे नवा रायपुर के सत्य साईं अस्पताल के पास हुआ। निखिल अपनी बुलेट बाइक से कहीं जा रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा होते ही तेज़ आवाज़ आई और लोग मौके पर दौड़ पड़े।निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



