कोरबा में बारिश बनी काल: सिर्फ 2 महीने पहले खुदा कुआं अचानक धंसा, पति-पत्नी और बेटा मलबे में समाए, गांव में पसरा मातम..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा जिले में भारी बारिश ने एक परिवार की ज़िंदगी थाम दी। बनवार गांव में एक कुआं धंस गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। रेस्क्यू टीम मौके पर है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

घटना मंगलवार सुबह की है। बनवार गांव, जो जटगा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, वहां यह हादसा उस समय हुआ जब छोटू राम श्रीवास (65), उनकी पत्नी कंचन श्रीवास (53) और बेटा गोविंद श्रीवास (30) कुएं में लगे मोटर पंप को निकालने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक पूरा कुआं भरभराकर धंस गया और तीनों लोग नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। SDRF और आपदा प्रबंधन की टीम को भी तुरंत बुला लिया गया।                           

                                  कोरबा में भारी बारिश से कुआं धंसा, एक ही परिवार के तीन सदस्य लापता, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

घर पर मौजूद भाई-बहनों ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वे उठे, तो देखा कि कुआं धंसा हुआ है और घर के तीन सदस्य लापता हैं। इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जटगा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। परिजनों से बातचीत में स्पष्ट हुआ कि तीनों कुएं में ही दबे हो सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

एएसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि यह कुआं सिर्फ दो महीने पहले ही खोदा गया था। एक दिन पहले ही बगल के खेत की जमीन भी धंसने की खबर सामने आई थी। यह हादसा उसी की कड़ी हो सकता है। लापता तीनों लोगों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK