भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित बालविकास पूर्व छात्रा कुसुम सिन्हा का श्री सत्य साई सेवा संगठन द्वारा सम्मान
श्री सत्य साई बालविकास की पूर्व छात्रा कुसुम सिन्हा (दुर्ग जिला) को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स – रोवर्स एवं रेंजर्स श्रेणी में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है।
इस उपलब्धि पर श्री सत्य साई सेवा संगठन, छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष डॉ. टी. रामाराव एवं उनकी दुर्ग समिति की टीम द्वारा आज कुसुम सिन्हा का सम्मान किया गया।

संगठन ने इसे सेवा, अनुशासन और समर्पण के प्रतीक रूप में सराहा और कहा कि यह उपलब्धि बालविकास प्रशिक्षण से प्राप्त मूल्यों की सुंदर झलक है।
श्री सत्य साई बालविकास कार्यक्रम एक मूल्य-आधारित पहल है, जो बच्चों और युवाओं को सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा जैसे सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों से संस्कारित कर आदर्श नागरिक बनाने की दिशा में कार्य करता है।
कुसुम सिन्हा की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि समस्त युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



