भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भोपाल में सामने आया एक दिल दहला देने वाला मामला, जहां दोस्ती और प्यार की आड़ में एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त की ज़िंदगी तबाह कर दी। प्यार में अंधा बना युवक जब सच्चाई से रूबरू हुआ तो उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई।
गांधीनगर थाना क्षेत्र में दर्ज हुए इस सनसनीखेज केस में बताया गया कि एक समलैंगिक युवक ने अपने दोस्त को प्रेमजाल में फंसाकर उससे वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। उसने शादी का झांसा देकर अपने ही दोस्त से लिंग परिवर्तन करवाने की शर्त रख दी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
प्यार में डूबे दोस्त ने बिना कुछ सोचे-समझे उसकी हर शर्त मान ली और हार्मोनल ट्रीटमेंट शुरू कर दिया। बाद में इंदौर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में करीब एक साल पहले 18 लाख रुपये की महंगी सर्जरी करवाकर वह पूरी तरह लड़की बन गया।
लेकिन ट्रांसवुमन बनने के कुछ समय बाद ही, उस युवक ने अपने वादे से मुकरना शुरू कर दिया। दूरी बनाते-बनाते अब उसने शादी से भी साफ इंकार कर दिया।
👉 मंगलवार रात थक-हारकर पीड़ित ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले के मुताबिक, पीड़ित की पहचान 25 वर्षीय अंशुल (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है, जो सीहोर जिले का निवासी है। करीब दस साल पहले वह नर्मदापुरम में अपनी बहन के ससुराल आया था, जहां उसकी पहचान पड़ोसी आदित्य (बदला हुआ नाम) से हुई। दोस्ती इतनी गहरी हुई कि पांच साल पहले उनके बीच समलैंगिक संबंध बन गए।
प्रेम-प्रसंग के दौरान आदित्य ने अंशुल पर लिंग परिवर्तन का दबाव बनाया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। लेकिन लड़की बनने के बाद उसे इस रिश्ते की सच्चाई का एहसास हुआ, जब आदित्य ने उसके साथ रहना भी बंद कर दिया।
इस मामले में फिलहाल घटना स्थल नर्मदापुरम होने के चलते केस शून्य पर दर्ज कर डायरी आगे भेजी जा रही है। यह राजधानी में अपने तरह का पहला केस बताया जा रहा है, जिसने समाज और रिश्तों की परिभाषा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - भिलाई : बर्थडे पार्टी में खूनी हंगामा! रिसाली के युवक की सोमनी ढाबे में चाकू मारकर हत्या.
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



