भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लोन का लालच देकर 15 लाख की ठगी, महिलाएं बनीं शिकार
भिलाई शहर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां लोन दिलाने का झांसा देकर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं से लाखों की ठगी की गई। मामले में सुपेला पुलिस ने 55 वर्षीय महिला आरोपी नेमा गोस्वामी को रायपुर के मंगल बाजार से गिरफ्तार किया है।
🔍 कमजोर महिलाओं को बनाती थी निशाना
टीआई विजय ठाकुर ने बताया कि आरोपी नेमा गोस्वामी खुद को मददगार बताकर घरेलू महिलाओं को लोन दिलाने का वादा करती थी। वह बीमारी और पारिवारिक परेशानी का हवाला देकर महिलाओं का भरोसा जीत लेती थी।फिर खुद किश्तें भरने का झांसा देती और पूरा लोन खुद रखकर फरार हो जाती। इस तरह उसने करीब 15 लाख रुपए हड़प लिए।

पकड़ी गई रायपुर में, कबूला अपराध
मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को रायपुर से दबोच लिया। पूछताछ में नेमा गोस्वामी ने कबूल किया कि वह रेशने आवास की महिलाओं को टारगेट करती थी। लोन के नाम पर पैसा हड़पना उसका पुराना तरीका बन चुका था।
इन बैंकों के जरिए लोन निकाला गया
टीआई ने बताया कि पीड़िता पूर्णिमा चौहान की 25 जुलाई को दर्ज शिकायत के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी ने उज्जीवन बैंक (ग्रीन चौक दुर्ग), बंधन बैंक (नेहरू नगर), बेल स्टार बैंक (कोसा नगर), नेबफिन्स लिमिटेड, स्वस्ति बैंक, स्पंदन स्फूर्ती, एक्टिटोश बैंक, आईडीएफसी बैंक (उतई) और मुथूट फाइनेंस जैसे कई संस्थानों से लोन निकलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
दुर्ग जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी
इधर मौसम की बात करें तो दुर्ग जिले में आज मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई तक बारिश में कमी आने की संभावना है।
मंगलवार-बुधवार की रात को 28.6 मिमी और बुधवार को 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि पूरे दिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही, मगर जोरदार बारिश नहीं हुई।
🌡️ तापमान में गिरावट, मौसम हुआ ठंडकभरा
दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री नीचे गिरकर 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम है। इस वजह से अब गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है।
🌀 मानसून एक्टिव, लेकिन जल्द खिसकने की संभावना
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया सिस्टम कुछ दिनों में मानसून को पीछे धकेल सकता है। इसके बाद 10 अगस्त के आसपास प्रदेशभर में फिर से भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



