भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब
एक युवक ने होटल कर्मी को गोली मार दी|घटना ईशान इन होटल की है, जहां मामूली विवाद ने जानलेवा मोड़ ले लिया। सोमवार को होटल में रुकी एक लड़की से मिलने आया युवक कर्मचारी से कहासुनी के बाद इस कदर बेकाबू हुआ कि गोली मारकर फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 20 वर्षीय दिवाकर यादव के रूप में हुई है, जो सुलतानपुर के जयसिंहपुर का निवासी था। मृतक दिवाकर होटल में काम करता था। होटल मालिक देवेंद्र मिश्रा (निवासी बाराबंकी) ने बताया कि होटल में गोरखपुर की एक लड़की रुकी थी,जिसे लेने एक युवक रात को होटल पहुंचा।

पहली बार में युवक और दिवाकर के बीच कुछ कहा-सुनी हुई।थोड़ी देर बाद युवक उसी लड़की के साथ वापस आया और सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही दिवाकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। होटल के अन्य स्टाफ की मदद से दिवाकर को लोहिया अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान अयोध्या के गोसाईगंज निवासी आकाश तिवारी के रूप में हुई। आकाश को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। होटल मालिक की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



