अमीर बनने की भूख ने लिया शैतानी रूप! भाई-भाभी ने की 7 साल की बच्ची की दी बलि, नार्को टेस्ट में खुला राज..

 


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अमीर बनने की हवस में एक भाई-भाभी ने 7 साल की मासूम बच्ची की बलि दे दी।

बच्ची को सोते वक्त मां के पास से उठाया गया और श्मशान घाट ले जाकर झरन पूजा के नाम पर तांत्रिक विधि से उसकी निर्मम हत्या की गई। फिर शव को खेत में दफना दिया गया। घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

🔹 लोरमी थाना क्षेत्र की है वारदात

मामला मुंगेली जिले के कोसाबाड़ी गांव का है। मारी गई बच्ची का नाम लाली गोस्वामी (7) है।
हत्या करने वालों में भाभी ऋतु गोस्वामी (36), भाई चिम्मन गिरी गोस्वामी (40), नरेंद्र मार्को (21), आकाश मरावी (21) और तांत्रिक रामरतन निषाद (45) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल 2025 की रात लाली अपनी मां पुष्पा के साथ सो रही थी।

रात 2 बजे मां की नींद खुली तो लाली बिस्तर से गायब थी।                

                                  छत्तीसगढ़ मुंगेली में भाई-भाभी ने तांत्रिक के कहने पर बच्ची की बलि दी – खेत में दफन की गई लाश

 6 मई को मिली हड्डियाँ, फिर खुला राज

तीन हफ्तों तक कोई सुराग नहीं मिला, लेकिन 6 मई को गांव के श्मशान के पास एक खेत में बच्ची की खोपड़ी और हड्डियाँ मिलीं।DNA टेस्ट में पुष्टि हुई कि ये हड्डियाँ लाली की ही हैं।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची की बॉडी पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले।इस खुलासे के बाद पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी।

जांच टीम ने ऐसे खोले राज

बिलासपुर रेंज IG डॉ. संजीव शुक्ला और SP भोजराम पटेल की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई।CCTV फुटेज, गवाहों के बयान, ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट की मदद ली गई।एक पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि उसने रात को एक बच्ची को किसी के साथ जाते देखा था।शक की सुई चिम्मन और ऋतु गोस्वामी की तरफ घूमी, जो अक्सर लाली के घर आया-जाया करते थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़े-नवजात की मौत के सदमे में मां ने भी तोड़ा दम ! एक दिन पहले हुआ था जन्म, सांस की नली में दूध फंसा और चली गई मासूम की जान..

विज्ञापन


यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..

तांत्रिक पूजा के लिए दी गई बलि

पुलिस ने जब बलि के एंगल से जांच की तो कड़ियां जुड़ने लगीं।पता चला कि चिम्मन के साथ काम करने वाला आकाश और डोगरिया निवासी तांत्रिक रामरतन भी घटना वाली रात मौजूद थे।इन सभी को हिरासत में लिया गया।लेकिन आरोपी बार-बार अपने बयान बदलते रहे, तब पुलिस ने ऋतु और चिम्मन का नार्को टेस्ट कराया।

नार्को टेस्ट में खुला खौफनाक सच

नार्को टेस्ट में मास्टरमाइंड ऋतु गोस्वामी ने कबूला कि उसने अमीर बनने के लिए 'झरन पूजा' करवाई थी।इसके लिए उसने नरेंद्र मार्को को बच्ची किडनैप करने के पैसे दिए।रात 1 बजे नरेंद्र बच्ची को लेकर आया।ऋतु ने काले कपड़े पहनाकर बच्ची को झरन पूजा के लिए तैयार किया और चाकू से मार डाला।डेड बॉडी को खेत में दफनाने का काम आकाश ने किया।

कोर्ट ने सभी को भेजा जेल

SP भोजराम पटेल ने बताया कि पांचों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।पुलिस ने पूजा सामग्री और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।कोर्ट में पेशी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।

👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।


यह भी पढ़े -कम बजट में 5G फोन की तलाश खत्म! भारत में Realme C71 5G हुआ लॉन्च दमदार फीचर्स के साथ,कीमत जानकर उछल पड़ेंगे!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..

यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK