भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : केंद्र के इशारे पर हो रही ED की कार्रवाई? NSUI ने किया जोरदार विरोध
दुर्ग में NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में आज केंद्र सरकार और उसकी एजेंसी ED के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ।गांधी प्रतिमा से लेकर पटेल चौक तक ED की शव यात्रा निकाली गई और फिर पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया गया।
⚖️ चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर उठे सवाल
NSUI ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक द्वेष बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से केंद्र सरकार की साजिश है, जो विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।
ED अब सत्ता का तोता बन चुका है
प्रदर्शन में NSUI नेताओं ने कहा—
"ED जैसी संस्थाएं अब निष्पक्ष नहीं रहीं, ये अब सत्ता के इशारों पर काम कर रही हैं। यह सीधा-सीधा लोकतंत्र पर हमला है।"उन्होंने जोर देकर कहा कि भूपेश बघेल ने अडानी के अवैध पेड़ कटाई और डबल इंजन सरकार की विफलताओं को उजागर किया, जो सरकार को रास नहीं आया।
हमें जेल भेज दो, लेकिन सच का साथ नहीं छोड़ेंगे"
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि –"हम डरने वाले नहीं हैं। चाहे हमें जेल भेजो, हम सच की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे।"उन्होंने ये भी कहा कि अगर विधानसभा में ये मुद्दे उठते, तो केंद्र सरकार और अधिक बेनकाब होती, इसी डर से ED का दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से गोल्डी कोसरे, तुषार कुमार, देवेश राजपुत, अहमद, आयुष शर्मा, आर्य, रमेश दास, लक्ष्य शर्मा, आयुष चंद्रा,यश सोनी,दिव्य ,रोशन,युवराज, विशु, सुजल,साइस बौध सहित अन्य लोग उपस्थित थे|
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



