भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर धर्मांतरण के आरोप में दो ननों की गिरफ्तारी ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। मामला सिर्फ स्थानीय नहीं रहा, बल्कि इसकी गूंज दिल्ली और केरल तक पहुंच चुकी है।
मंगलवार को केरल भाजपा के महामंत्री अनूप एंटोनी रायपुर पहुंचे। उन्होंने गृह मंत्री विजय शर्मा से उनके निवास पर मुलाकात कर इस गंभीर मामले पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि बैठक में खासतौर पर ननों की गिरफ्तारी को लेकर बात हुई, जिनका संबंध केरल से है।
अनूप एंटोनी केरल बीजेपी के स्टेट जनरल सेक्रेटरी हैं। उनकी यह मुलाकात बताती है कि यह मामला अब राजनीतिक स्तर पर भी गंभीरता से लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
घटना 25 जुलाई की है, जब दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो ननों और एक युवक को मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में रोका। आरोप था कि तीनों, नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -भिलाई में प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी , पुलिस जांच में जुटी..
बजरंग दल की जिला संयोजिका ज्योति शर्मा के नेतृत्व में स्टेशन पर जमकर नारेबाजी हुई और बाद में तीनों को GRP के हवाले कर दिया गया। मामला GRP थाना भिलाई-3 के अंतर्गत आता है। यहां धर्मांतरण की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया गया और तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
👉 ऐसी ही लोकल और असरदार खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें। आपसे जुड़ी हर खबर हम तक पहुंचाइए, ताकि हम प्रशासन तक आपकी आवाज़ पहुंचा सकें।
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - कांकेर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को छोड़ने निकले 5 दोस्त, पुल से टकराई कार, 4 की जिंदा जलकर मौत..
यह भी पढ़े - मानसून में सुबह उठते ही गले में खराश? अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, वरना बढ़ सकती है परेशानी.
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK




